फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर सुब्बा सिंह की मौत

Fri, 19 Jun 2020 12:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर लालप्रताप उर्फ सुब्बा सिंह बुधवार शाम निधन हो गया। वे 57 वर्ष के थे। उनकी मौत की खबर से  इलाके में  जहां शोक की लहर दौड़ गई  वही  विधायक के साथ है  कई नेता  उनकी अंत्येष्टि में  पहुंचे। फूलपुर के झझरी गांव निवासी लालप्रताप सिंह उर्फ सुब्बा सिंह पिछले  5 वर्षों से  उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर पद पर बने हुए थे।

विज्ञापन


उनका स्वास्थ्य  इधर  कुछ दिनों से  ठीक नहीं चल रहा था और  बुधवार शाम  करीब 7:00 बजे  अचानक उनका  निधन हो गया। उनके दो बेटे पवन सिंह और अनूप सिंह हैं। निधन की खबर  लोगों को मिली तो  सभी सन्न रह गए। परिवार के सदस्यों का जहां रो रो कर बुरा हाल है। वहीं इलाके में शोक व्याप्त है।

बृहस्पतिवार सुबह झूंसी के छतनाग घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें फूलपुर के विधायक प्रवीण पटेल के साथ ही इफको के जनसंपर्क अधिकारी विश्वजीत श्रीवास्तव, एमपी शर्मा, राजेंद्र प्रताप सिंह, देवराज उपाध्याय, सुरेंद्र तिवारी, विद्या उपाध्याय, ओपी द्विवेदी, वीके मित्तल, सपा के जिला सचिव वकार अहमद, डॉक्टर पांडे, रवींद्र मिश्र, पत्रकार दया शंकर त्रिपाठी, विनोद सिंह, संगम केसरवानी, नीरज, राज कुमार मोदनवाल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें