फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख से प्रयागराज आया रीवा के जवान का पार्थिव शरीर 

Fri, 19 Jun 2020 12:28 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
वियतनाम युद्ध के दौरान की एक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

लद्दाख में चीनी सैनिकों के कायराना हमले में शहीद हुए रीवा मध्य प्रदेश के नायक दीपक कुमार का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार की शाम वायु सेना के विशेष विमान से बम्हरौली में उतारा गया। यहां सेना द्वारा दीपक कुमार का पार्थिव शरीर सीधे न्यू कैंट स्थित आर्मी अस्पताल में लाया गया। शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे सेना के वरिष्ठ अफसर अपनी श्रद्धांजलि नायक दीपक कुमार को देंगे।

विज्ञापन

इसके बाद उनका पार्थिव शरीर सेना के वाहन द्वारा सड़क मार्ग से रीवा भेजा जाएगा। वायु सेना का विशेष विमान चंडीगढ़ से कई जवानों का पार्थिव शरीर लेकर उड़ा। पहले यह विमान पटना और उसके बाद रांची गया। रात आठ बजे के बाद बम्हरौली में इसकी लैडिंग हुई। यहां नम आंखों से सेना के जवानों ने नायक दीपक कुमार का पार्थिव शरीर विमान से उतारा।

फिर सेना के विमान से ही उसे आर्मी अस्पताल में लाया गया। सेना के प्रवक्ता एवं विंग कमांडर शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे सेना के वरिष्ठ अफसर नायक दीपक कुमार को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद सेना के वाहन से दीपक कुमार का पार्थिव शरीर रीवा भेजकर उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें