सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद
वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। इसमें कुछ लोग रोहित पर हमला करते दिख रहे हैं। इसमें उनकी आवाज भी सुनाई पड़ रही है। मारपीट के वक्त वह गालीगलौज भी करते सुनाई पड़ते हैं। इस दौरान पुलिस के अफसर का पदनाम लेकर भी हमलावरों की ओर से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई है कि हमलावर मम्फोर्डगंज के ही रहने वाले हैं और गर्ल्स हॉस्टल का संचालन करते हैं। मोहल्ले में उनकी दबंगई के चर्चे आम हैं। छह महीने पहले विवाद के बाद एक मजदूर को छत से धकेलने का भी आरोप उन पर लगा था।
आरोपियों की पहचान कर ली गई है। दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। उनमें गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ था। जांच-पड़ताल की जा रही है। -राजीव कुमार यादव, एसीपी कर्नलगंज