चोरी की कार व बाइक से अंजाम देते थे घटना
पुलिस की गिरफ्त में आए अंतर्राज्यीय शातिर बदमाशों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि हुए पहले बाइक चोरी करते थे फिर कार चुराना शुरू किया अब इन्ही चोरी की गई कर व बाइक से ट्रक व अन्य चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पकड़े गए तीनों शातिर बदमाशों पर चोरी लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं से संबंधित दर्जनों मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
बदमाशों का है लंबा आपराधिक इतिहास
फूलपुर पुलिस व एसओजी टीम द्वारा पकड़े गए अंतर्राज्यीय शातिर बदमाशों का एक बड़ा अपराधिक इतिहास है। धरे गए बिहार के शातिर बदमाश अशरफ अली पर फूलपुर प्रयागराज सिविल लाइंस वह बारिया थाने में आठ मुकदमे पंजीकृत हैं। वहीं नईगंज जिला जौनपुर के बदमाश एजाज पठान उर्फ ताज मोहम्मद के खिलाफ फूलपुर बहरिया, सोरांव, कीडगंज, जार्ज टाउन, पवारा, जौनपुर में दर्जन भर से अधिक लूट चोरी एवं अन्य धाराओं से संबंधित मुकदमें पंजीकृत हैं। इसी तरह सोरांव के बदमाश मोहम्मद शमशाद के खिलाफ भी फूलपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं।