फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : बढ़ाई जा सकती है कॉपियां जांचने की समय सीमा, 31 मार्च तक पूरा करना है मूल्यांकन कार्य

Fri, 22 Mar 2024 12:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदेश भर के शिक्षक संगठनों ने मृतक शिक्षक के परिवार की सहायता के लिए मंगलवार को शासन को पत्र लिखकर मांगें की थीं। मांगें पूरी करने के लिए शुक्रवार शाम चार बजे तक का समय तय किया था। संगठनों का कहना है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो शनिवार से प्रदेश भर के शिक्षक कॉपियों के मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
सीएवी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की कॉपियां जांचते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉपियां जांचने की समय सीमा बढ़ाई जा सकती है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियां जांचने के लिए 16 से 31 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है। मुजफ्फरनगर में सिपाही द्वारा वाराणसी के शिक्षक की हत्या के विरोध में प्रदेश के सभी शिक्षकों ने एक दिन के लिए मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया था। हालांकि, उसके बाद मूल्यांकन सामान्य रूप से चल रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश भर के शिक्षक संगठनों ने मृतक शिक्षक के परिवार की सहायता के लिए मंगलवार को शासन को पत्र लिखकर मांगें की थीं। मांगें पूरी करने के लिए शुक्रवार शाम चार बजे तक का समय तय किया था। संगठनों का कहना है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो शनिवार से प्रदेश भर के शिक्षक कॉपियों के मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे।

मांग करने वालों में माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट, शर्मा गुट, ठकुराई गुट, चेतनारायण गुट के साथ राजकीय शिक्षक संघ के वीपी गुट, पांडेय गुट सहित अन्य शिक्षक संगठन शामिल हैं। पांच सूत्री मांगों में मृतक के परिवार को दो करोड़ रुपये, पत्नी को पेंशन, आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने सहित अन्य बातें शामिल हैं।
विज्ञापन


अब तक 59 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कुल 3.01 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं में से 59.43 प्रतिशत कॉपियां जांची जा चुकी हैं। प्रदेश में बने कुल 259 मूल्यांकन केंद्रों पर बृहस्पतिवार को 43,06,210 कॉपियां जांची गईं। अब तक कुल 1,78,31,373 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। वहीं जिले में अब तक कुल 10,07,859 में से 5,39,182 कॉपियां जांची जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें