सोमवार सुबह इसी तालाब में किशोर का शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो पता चला कि मृतक जैद है। जानकारी पर परिजन भी आ गए। शव देखकर वह बिलखने लगे। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव मर्चरी भिजवा दिया। परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की बात सामने आई। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
पढ़ाई के लिए पिता ने डांटा था
पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि जैद का पिता मुंबई में रहकर टैक्सी चलाता है। बेटे के गायब होने से एक महीने पहले ही वह घर आया था। 25 जनवरी को पढ़ाई को लेकर उसने उसे डांट भी लगाई थी। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम है। पिता के साथ ही उसके दो बड़े भाइयों व मां जुबैदा खातून गहरे सदमे में रहे।
परिजनों ने लगाया अज्ञातों पर हत्या का आरोप
मृतक मोहम्मद अफसर उर्फ जैद के परिजनों का आरोप था कि पांच दिन बाद जब शव निकाला गया तो जैद के नाक और मुंह से खून क्यों निकल रहा था। मऊआइमा पुलिस का कहना था कि 25 जनवरी को मुकदमा दर्ज है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।