फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, पुणे में करता था नौकरी, होली पर आया था घर

Sun, 24 Mar 2024 11:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मेजा के लेहड़ी गांव के समीप रविवार सुबह रेलवे लाइन के पास पेड़ में एक युवक की लटकती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में मेजा एसीपी रवि कुमार गुप्ता के साथ मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय पहुंच गए।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजा थाना क्षेत्र के लेहड़ी गांव में रविवार सुबह यूके लिप्टस के पेड़ से एक युवक की लाश लटकती मिली। कुछ ही देर में युवक की शिनाख्त हो गई। युवक पुणे में रहकर नौकरी करता था। होली के चलते 10 दिन पहले ही घर आया था। जिस पेड़ से उसकी लाश लटकती मिली है उस पेड़ के दिल का निशान बना हुआ है उस उसमें एस लिखा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन


मेजा के लेहड़ी गांव के समीप रविवार सुबह रेलवे लाइन के पास पेड़ में एक युवक की लटकती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में मेजा एसीपी रवि कुमार गुप्ता के साथ मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय पहुंच गए। पता चला कि यह लाश मेजा थाना क्षेत्र के निबैया गांव के भोलानाथ गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता उर्फ सोनू कुमार (22 ) की है। बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया है।

पेड़ पर बना था दिल का निशान। - फोटो : अमर उजाला
अभिषेक गुप्ता पुणे में एक कंपनी में काम करता था। इधर, होली को लेकर वह 10 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। परिजनों के मुताबिक अभिषेक शनिवार सुबह घर से अचानक गायब हो गया था। हर संभव स्थान पर खोजबीन की गई थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। आज सुबह उसकी लाश घर से दो किलोमीटर दूर लेहड़ी गांव के समीप यूकेलिप्टस के पेड़ में फांसी के फंदे से झूलती हुई मिली तो सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉयड टीम ने की छानबीन। - फोटो : अमर उजाला
जिस पेड़ में उसकी लाश फांसी के फंदे से झूलती मिली है, इस पेड़ में दिल का निशान बना हुआ है और उसमें यस के लिखा हुआ है। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मौके पर फॉरेंसिक  एवं डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच जांच पड़ताल की, लेकिन किसी प्रकार का सुराग नहीं मिला। अभिषेक गुप्ता चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें