मेजा इलाके के उरूवा चौराहे के समीप किराए के कमरे में पति-पत्नी शनिवार रात में फांसी के फंदे से झूल कर जान दे दी। दोनों का शव अलग-अलग कमरे में फंदे से लटका मिला। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय के साथ एसीपी मेजा रवि कुमार गुप्ता पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी पहुंच जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
मेजा थाना क्षेत्र के मनु का पूरा गांव के अरविंद शर्मा (30) पिकअप चालक था। उसकी शादी अभी साल भर पहले दीक्षा (26) पुत्री अमरजीत निवासी उतरावं के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक सप्ताह भर पहले दीक्षा अपने मायके गई हुई थी। बृहस्पतिवार को अरविंद शर्मा पत्नी दीक्षा को लेकर यहां घर ना आकर उरूवा चौराहे के समीप किराए का कमरा लेकर रहने लगा।