जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सेमरी बड़हा गांव में सोमवार दोपहर मदन लाल कोटार्य की पत्नी कमलेश कुमारी (48) कमरे के अंदर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। स्वजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रेमी के साथ ससुराल से दो साल के बच्चे संग बेटी के फरार होने के बाद लोकलाज के गम में मां ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पांच दिन पूर्व बेटी के गायब होने की नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से परिजनों में में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सेमरी बड़हा गांव में सोमवार दोपहर मदन लाल कोटार्य की पत्नी कमलेश कुमारी (48) कमरे के अंदर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। स्वजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमलेश कुमारी का पति मदनलाल मजदूरी करता है। उसके एक लड़का व एक लड़की है। लड़की की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही रामपुर खूझी में हुई थी।
पांच दिन पूर्व ससुराल से इकलौती बेटी अपने दो साल के बेटे के साथ पड़ोसी प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई। दामाद ने 15 जून को नामजद शिकायत की थी। इसके बावजूद दो साल के बच्चे के संग फरार महिला व प्रेमी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने व लोक लाज के डर से महिला ने आत्महत्या कर ली।