इफको जलाशय पर जुटीं व्रती महिलाएं, दिया अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य
छठ महापर्व पर इफको फूलपुर कालोनी स्थित जलाशय पर जुटीं व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में इफको कालोनी की व्रती महिलाएं, पुरूष और बच्चों की भीड़ रही।
नहाय खाय से शुरू होने वाली डाला छठ शुक्रवार से शुरू हुआ। इफको फूलपुर की घियानगर कालोनी में भी इस पर्व का बड़ा महत्व है। प्रत्येक वर्ष की तरह यहां व्रती महिलाओं ने रविवार को ढलते सूर्य को अर्ध्य देकर आशीष मांगा। सोमवार को प्रात: व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्ध्य देकर पारण करेंगी। यहां व्रत रखने वाली महिलाओं के मुताबिक नहाय खाय के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं नदी या तालाब में स्नान करती हैं तथा नई फसल के चालव का भात, चना दाल और खासकर लौकी का प्रसाद बनाकर ग्रहण करती हैं।
प्रसाद भोजन बनाते समय स्व्च्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। उनका कहना है कि यह व्रत रखने से भारी पुण्य मिलता है। रविवार को ढलते सूर्य को अर्ध्य देने के दौरान इफको के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया भी सपत्नीक मौजूद रहे।