Cyclist dies due to collision with DCM
कौशांबी कोतवाली क्षेत्र के हजियापुर मोड़ के पास एक्स साइकिल सवार वृद्ध को डीसीएम ने टक्कर मार दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। डीसीएम चालक वाहन समेत फरार हो गया। हजियापुर गांव निवासी रोशन लाल जोगी उम्र 55 वर्ष शनिवार की शाम को चंपहा बाजार साइकिल से किसी काम के लिए गया हुआ था काम निपटा कर 8:30 बजे रात घर लौटते समय हजियापुर गांव के समीप इलाहाबाद की तरफ से आ रही डीसीएम ने उस वृद्ध को टक्कर मार दिया,
जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद दुकानदार जब तक कुछ समझ पाते डीसीएम चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वहां के लोगों ने डीसीएम का काफी दूर तक पीछा किया। डीसीएम चालक वाहन लेकर फरार होने में कामयाब रहा। इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को हुई घर में कोहराम मच गया । सूचना पर पहुंची कौशांबी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजन पोस्टमार्टम न कराने की कर रहे थे जिद
बारा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कोतवाली प्रभारी रमाशंकर सरोज से पोस्टमार्टम ना कराने की बात कह रहे थे। लेकिन पुलिस ने जबरन शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।