प्रयागराज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिन पर बुधवार को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी ओर से जारी संदेश पत्र को पढ़ा और उसे जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय में केक काटकर उनका जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर कृष्णमूर्ति सिंह, सै.इफ्तेखार हुसैन आदि मौजूद रहे। वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिह की ओर से शहर और गांव के अलग-अलग हिस्सों में जरूरतमंदों को वस्त्र भेंट कर पूर्व मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना की गई। सै.इफ्तेखार हुसैन की अगुवाई में चौक स्थित महानगर कार्यालय में केक काटा गया। मो.शारिक की ओर से नैनी में केट काटा गया। बच्चों को पुस्तकें भी वितरित की गईं। शिव यादव के आवास पर युवाओं ने केक काटा तथा रक्तदान किया। पंधारी यादव की अगुवाई में झूंसी में पौधरोपण अभियान चलाया गया।
इस मौेके पर मास्क, साबुन आदि का भी वितरण किया गया। रामानंद भारतीय के आवास और बालसन चौराहा पर फल वितरण का आयोजन हुआ। पूर्व प्रमुख संदीप यादव की अगुवाई में साइकिल से घूमकर फाफामऊ में फल वितरण किया गया। यशांश केसरवानी की अगुवाई में आटा, चावल, दाल आदि का वितरण किया गया। रेहान, राकेश यादव, पार्षद अब्दुल समद आदि की अगुवाई में भी केक काटा गया। मयंक यादव की अगुवाई में शहर पश्चिमी के विभिन्न हिस्सों में राशन का वितरण किया गया। इन कार्यक्रमों में एमएलसी बासुदेव यादव, धर्मराज पटेल, केके श्रीवास्तव, हीरामणि पटेल, पप्पूलाल निषाद, डॉ.मान सिंह यादव, दान बहादुर मधुर, सै.मो.अस्करी, रविंद्र यादव, मो.अजहर, इसरार, मो.गौस, अब्दुल समद आदि शामिल रहे।
समाजवादी छात्रसभा की ओर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर केक काटा गया। कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को राशन भी वितरित किए। कार्यक्रम में अखिलेश गुप्ता गुड्ड, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजीत यादव, अविनाश विद्यार्थी, अभिषेक यादव, अजीत विधायक आदि शामिल रहे। विश्वविद्यालय के गांधी भवन परिसर में समाजवादी छात्रसभा की ओर से 51 पौधे रोपे गए। पौधरोपण करने वालों में प्रोफसर एनबी सिंह, मोहम्मद सलमान, ऋषभ यादव, अनस खान, विवेक यादव, मसूद अंसारी, अजय पाल, पंकज यादव, उदयराज आदि शामिल रहे।