फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ मर्डर केसः बटालियन के हवलदार से हुई थी फोन पर बात, पुलिस ने की पूछताछ

Tue, 26 May 2020 01:32 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में पत्नी बच्चों की हत्या के बाद जवान की खुदकुशी मामले में ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा रहा। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि ऑडियो में एक आवाज मृतक विनोद यादव की ही है और फोन पर बात करने वाला दूसरा शख्स उसकी ही बटालियन का हवलदार है। थरवई पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए विनोद से बात करने वाले शख्स से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन


16 मई को हुई इस वारदात से संबंधित एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें मृतक जवान व एक अन्य शख्स के बीच बातचीत होती सुनाई पड़ रही थी। सूत्रों के मुताबिक, ऑडियो के संबंध में जांच पड़ताल के बाद यह स्पष्ट हो गया कि इसमें मृतक जवान की ही आवाज है।

यह भी पता चला है कि ऑडियो में सुनाई पड़ रही दूसरी आवाज सीआरपीएफ 224 बटालियन में तैनात एमटी हवलदार दिनेश यादव की है। जो खुद भी सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर परिसर में ही रहता है। पुलिस ने पूछताछ की तो दिनेश ने बताया कि घटना वाले दिन आस पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनने के बाद जानकारी दी तो उसने विनोद के नंबर पर कॉल किया था। वायरल ऑडियो उसी दौरान हुई बातचीत का है। 

पूरी नहीं हुई थी जांच

ऑडियो में मृतक जवान यह भी कहता सुनाई पड़ रहा है कि उसे बिना जांच के ही दोषी करार दिया गया और मजबूरन उसे इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जवान के खिलाफ जांच कर रहे अफसरों ने बताया है कि जांच अभी जारी थी। ऐसे में दोषी करार दिए जाने की बात सही नहीं है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच जारी है।  

हवलदार से की जाएगी पूछताछ

इस मामले में जब डीआईजी मनीष सच्चर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला 224 बटालियन का है, ऐसे में जो भी जांच होगी, वह वहां के अफसरों के स्तर से ही होगी। इस बारे में वही कुछ बता पाएंगे। उधर 224 बटालियन कमांडेंट तपन कुमार का कहना है कि मीडिया में आई खबरों से जानकारी हुई है लेकिन अब तक ऑडियो मुझे नहीं मिला है। संबंधित हवलदार को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। रही बात जांच की तो विभागीय स्तर पर कोई जांच नहीं चल रही है। मामले की जांच पुलिस ही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें