फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद से प्रयागराज आए श्रमिक स्पेशल ट्रेन में यात्री की मौत

Tue, 26 May 2020 01:28 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
shramik special train - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अहमदाबाद से पटना जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सोमवार की रात एक यात्री की मौत हो गई। मृतक के साथ उसकी पत्नी और ती छोटे बच्चे भी ट्रेन में ही सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रयागराज जंक्शन के पहले ही उसकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। जंक्शन पर ट्रेन रात 10.30 के आसपास प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची। यहां केंद्रीय चिकित्सालय की एक महिला चिकित्सक ने मरीज को अटेंड किया और जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


इस बीच तय नहीं हो पा रहा था कि उसका शव ट्रेन से कौन उतारेगा। क्योंकि रेलवे स्टाफ के अलावा जीआरपी और आरपीएफ कर्मी कोरोना वायरस से उसकी मौत की आशंका जता रहे थे। बाद में किसी तरह से उसका शव ट्रेन से उतारा गया और जीआरपी को सौंप दिया गया। मृतक का नाम नवी सरवर (30) पुत्र मो गनी था। वह संत कबीर नगर के थाना मेहदावल के बिलारकला कविनगर का रहने वाला था।

हालांकि उसके पास टिकट अहमदाबाद से पटना का मिला। वह कोच नंबर 13 में अपनी पत्नी नजरोनिशा व तीन छोटे बच्चों के साथ सवार था। जंक्शन पर उसकी पत्नी और तीनों बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल रहा। प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर खड़ी स्पेशल ट्रेन में रात 11.20 बजे रेलवे चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। हालांकि इसके बाद ट्रेन को बिना सैनिटाइज किए हुए ही आगे के सफर के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें