फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मंडल के 29 बीएड कॉलेजों की मान्यता पर संकट

Fri, 06 May 2022 01:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कॉलेजों की निरीक्षण रिपोर्ट देने की अंतिम तिथि आठ मई निर्धारित की गई है। दस मई को बीएड मान्यता की लिस्ट जारी की जाएगी। लिस्ट में शामिल महाविद्यालयों के नाम ही बीएड काउंसिलिंग के लिए बरेली विश्वविद्यालय को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
UP BEd - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रयागराज मंडल के 29 बीएड कॉलजों की मान्यता पर संकट मंडरा रहा है। इन कॉलेजों ने संबद्धता के लिए अब तक निरीक्षण नहीं कराया है। वहीं, राज्य विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक वर्ष काउंसलिंग प्रक्रिया में केवल ऐसे महाविद्यालयों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें उस वर्ष 10 मई तक राज्य विश्वविद्यालय से संबद्धता या मान्यता प्राप्त हो। कॉलेजों के स्थलीय निरीक्षण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने निरीक्षण मंडल का भी गठन कर दिया है।

विज्ञापन



कॉलेजों की निरीक्षण रिपोर्ट देने की अंतिम तिथि आठ मई निर्धारित की गई है। दस मई को बीएड मान्यता की लिस्ट जारी की जाएगी। लिस्ट में शामिल महाविद्यालयों के नाम ही बीएड काउंसिलिंग के लिए बरेली विश्वविद्यालय को भेजे जाएंगे।


रजिस्ट्रार एसके शुक्ल की ओर से बीएड कॉलेजों को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि निरीक्षण कराके उसकी रिपोर्ट तत्काल भेज दें। मंडल में 159 बीएड कॉलेज हैं। इसमें से 29 कॉलेजों का निरीक्षण होना है। दस मई तक संबद्धता की प्रक्रिया पूरी होनी है। इन 29 कॉलेजों में ज्यादातर की निरीक्षण आख्या नहीं मिली और इसी वजह से उनकी  संबद्धता पर निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन



रजिस्ट्रार के अनुसार सत्र 2020-21 के तहत 16 महाविद्यालय की संबद्धता नहीं थी। अक्तूबर 2021 को हुई कार्य परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया था कि यह महाविद्यालय निर्धारित शुल्क जमाकर निरीक्षण कराके उसकी रिपोर्ट भेज दें। सभी कॉलेजों को 25 मार्च 2022 को इस बाबत पत्र भी भेजा गया था। 29 बीएड महाविद्यालयों में यह 16 कॉलेज भी शामिल हैं। मान्यता न होने पर सत्र 2022-23 के तहत होने वाली बीएड काउंसिलिंग प्रक्रिया में इन महाविद्यालयों को शामिल नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें