फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अमिताभ और नूतन ठाकुर ने उतरांव में मानवाधिकार के उल्लंघन की शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरांव में दलित युवक को पीटा, नूतन ठाकुर ने जांच की मांग की
विज्ञापन

प्रयागराज। सैदाबाद के पौड़न गांव की दलित महिला प्रधान रंजना देवी के पति रवि को जमीन के विवाद में थानाध्यक्ष उतरांव द्वारा थाने पर बुलाया गया। वहां दो दरोगाओं ने बुरी तरह से रवि की पिटाई कर दी। बाद में 151 के तहत चालान कर दिया गया। 30 अप्रैल को हुई घटना की की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर और अमिताभ ठाकुर को हुई तो उन्होंने इस मामले की शिकायत अधिकारियों से की। उन्होंने अधिकारियों को वीडियो और फोटो भी भेजे हैं। आरोप लगाया कि थाने पर मानवाधिकारों को खुलेआम उल्लंघन हुआ है। नूतन ठाकुर ने इस मामल में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें