फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 05 Jul 2018 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के सरपतीपुर गांव के पास मंगलवार की रात ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में एसआरएन में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। हादसे के वक्त मृत युवक के अन्य दोस्त भी दो बाइकों पर सवार थे लेकिन हादसे के बाद वे भी भाग गए। हादसे में मारे गए युवक की जेब से हजारों रूपये गायब भी बताए गए हैं। पुलिस ने मृत युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।   
विज्ञापन


शहर के कीडगंज निवासी अंशू साहू (21) पुत्र शिव साहू मंगलवार की रात लव पंडा (20) निवासी पीलीकोठी, इलाहाबाद व अन्य दोस्तों के साथ तीन अलग-अलग बाइक से फूलपुर जा रहे थे। अंशू और लव एक साथ पल्सर बाइक पर सवार थे। टेंपों चालक शिव साहू के दो बेटों से बड़ा बेटा अंशू इंटरमीडिएट का छात्र था। रात तकरीबन दस बजे सरपतीपुर गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अंशू की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लव छिंटक कर दूर जा गिरा जबकि अंशू ट्रक के चक्के की चपेट में आ गया। ट्रक चालक अंशू को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। युवक की मौके पर ही मौत हा गई। 

हादसे में लव गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद डरे बाकी दोस्त मौके से फरार गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अंशू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। जख्मी लव को एसआरएन में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। उधर, हादसे की खबर युवक के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मृत अंशू के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अंशू के पिता ने बताया कि उसकी जेब तकरीबन 60 हजार रुपये थे जो गायब हैं। पुलिस ने पैसे मिलने से इंकार किया है।  
विज्ञापन


अंशु की मौत के पीछे परिवार के लोग दुघर्टना मानने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि एक साजिश के तहत उसकी हत्या की गई। युवक के मामा मंगला प्रसाद गुप्ता का कहना है अंशु को दो लड़के घर से मोटर साईकिल दिलाने के बहाने घर से लेकर गए। इन दोनों युवकों ने ही उसकी हत्या की साजिश रची।  

इसी तरह, हंडिया थाना अंतर्गत बींदा गंाव के पास वाराणसी से इलाहाबाद की ओर जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पटरी पर विद्युत पोल को तोड़ते हुए एक पेड़ से टकरा गई। पटरी पर आ रहे एक बाइक पर सवार तीन लोग व एक व्यक्ति बस की चपेट में आ गए। जिससे घटना स्थल पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हंडिया पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना से बुजुर्ग के घर में कोहराम मच गया तथा अनियंत्रित बस पर गुस्साए लोगों ने पत्थर बाजी करते हुए शीशे तोड़ डाले। ड्राइवर मौका देखकर भाग निकला। सैदाबाद के धोकरी गंाव निवासी शिवराम (55) पुत्र रामकैलाश अपने भतीजे निरंजन  व नाती रितेश 6 के साथ जमुनीपुर थाना सरायइनायत जा रहा था। वहीं ढुडेहरी थाना उतरांव गांव निवासी शिवबरन बीदा बाजार जा रहा था। वाराणसी से इलाहाबाद जा रही रोडवेज अनियंत्रित होकर चारों लोगों को चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही शिवराम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। जीटी रोड पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची हंडिया पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजते हुए सड़क पर से बस को चौकी पहुंचाकर आवागमन  संचालित कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें