फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए यमुना पुल से कूदे युवक-युवती

Mon, 06 Mar 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
jumped - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नए पुल से रविवार रात युवक-युवती यमुना में कूद गए। राहगीरों ने शोर मचाया तो गोताखोर और मल्लाह पानी में कूदे। युवती को गोताखोरों ने बाहर निक ाल लिया लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। खबर पाकर कीडगंज पुलिस पहुंची। हालत नाजुक होने पर उसे जार्जटाउन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर पाकर लखनऊ से युवती के घरवाले भी आ गए हैं। युवक भी लखनऊ का ही रहने वाला है। बाकी जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


 छात्रा के पास मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त कर पुलिस ने घरवालों को खबर दी। मोबाइल से बात में पता चला कि युवती नीरू (26) लखनऊ में हजरतगंज की रहने वाली है। उसके पिता जीतेंद्र सिंह ठेेकेदार हैं। नीरू 24 फरवरी को घर से कॉलेज के टूर पर निकली है। वे घूमते हुए यहां आए थे। पुलिस ने छात्रा के घरवालों को खबर दी तो वे हैरान रह गए। घरवालों ने शहर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को छात्रा की देखभाल के लिए निजी अस्पताल भेजा।

घरवाले अस्पताल के लिए निकल चुके हैं। पुलिस को युवती के घरवालों ने सिर्फ इतना बताया कि वह कॉलेज टूर पर निकली थी। नए यमुना पुल पर कैसे पहुंची, इस बारे में उन्हें कुछ नहीं पता चला है। वहीं कीडगंज इंस्पेक्टर संतोष त्यागी के मुताबिक युवक का नाम वैभव है। वह भी लखनऊ का ही रहने वाला है। बाकी जानकारी नहीं मिल सकी है। सोमवार को दोबारा गोताखोरों को युवक की तलाश में यमुना में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें