फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बेटों को कुएं में ढकेल महिला ने भी दी जान

Thu, 29 Dec 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
हंडिया इलाके के रामनाथी गांव में मंगलवार रात दो बेटों को कुएं में धकेलने के बाद महिला ने भी छलांग लगा दी। परिजनों ने गांव वालों की मदद से महिला और दोनों बेटों को निकाला गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। उस वक्त पति घर में नहीं था। सुबह पुलिस के साथ मायके वाले भी पहुंच गए। पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारा गया है। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर पति और जेठ को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बरौत के पास पूरे गोबई गांव निवासी देवी प्रसाद यादव ने बेटी सावित्री (35) का ब्याह वर्ष 2005 में रामनाथी गांव में गणेश यादव से किया था। उनके दो बेटे हुए आयुष और पीयूष। पति गणेश मुंबई में ऑटो चलाता है। बहन की शादी के सिलसिले में वह करीब महीने भर से यहीं है। शादी के बाद अब वह एक-दो दिन में ही मुंबई जाने की तैयारी में था। मंगलवार की शाम वह किसी रिश्तेदारी में चला गया था। आधी रात बाद करीब तीन बजे घर के अहाते में सो रहे परिवार के लोगों ने बाहर कुएं में छपाक की आवाज सुनी तो उन्हें शक हुआ कि कोई गिर गया है। वे निकले तो देखा कि सावित्री कुएं की मुंडेर पर खड़ी है। मगर सबके देखते ही देखते सावित्री भी कुएं में कूद गई। हल्ला मचा तो आसपास के तमाम लोग जुट गए। पता चला कि दोनों बेटे आयूष (7) और पीयूष (5) भी लापता हैं। किसी तरह दो लोग टार्च की रोशनी में रस्सी के जरिए कुएं में उतरे। कुछ देर की मशक्कत के बाद सावित्री और उसके दोनों बेटों को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी सांस थम चुकी थी।

मां और दो बेटों की कुएं में मौत की जानकारी पाकर हंडिया थाने की पुलिस पहुंची। ससुरालियों ने कहा कि सावित्री ने पहले दोनों बेटों को कुएं में ढकेला फिर खुद भी कुएं में कूदकर जान दे दी। उन्होंने कहा कि सावित्री भी पति के साथ मुंबई जाने की जिद कर रही थी। पति ने वहां रखने की व्यवस्था नहीं होने की बात कहकर इनकार कर दिया था। इसी वजह से तैश में आकर सावित्री ने ऐसा किया। मगर सुबह खबर पाकर आए पति देवी प्रसाद समेत ससुरालियों ने इसे कत्ल बताया। पिता देवी प्रसाद ने कहा कि सावित्री को शादी के बाद से ही लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी वजह से उसे बेटों समेत कुएं में ढकेला गया है। पुलिस ने दहेज हत्या का केस लिखकर पति और जेठ सुरेश को हिरासत में ले लिया। देवर दिनेश और सास कलावती के खिलाफ भी एफआईआर लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें