फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी ट्रेनों का अय्याश चोर शिकंजे में

Thu, 29 Dec 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 जंक्शन पर रेलवे पुलिस ने वीआईपी ट्रेनों की एसी कोच में घुसकर यात्रियों के बैग से कीमती सामान और नगदी-गहने चुराने वाले अय्याश प्रवृत्ति के अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की रकम और दो मोबाइल फोन मिले हैं। इस बदमाश ने पूरे देश में घूम-घूमकर चोरी की और उन पैसों से खूब मौज मारी। इस चक्कर में वह इलाहाबाद के अलावा ग्वालियर और भोपाल में भी दो बार गिरफ्तर कर जेल भेजा जा चुका है लेकिन उसने चोरी नहीं बंद की।
विज्ञापन


जीआरपी टीम ने मंगलवार रात इंस्पेक्टर मनोज सिंह के साथ चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म पर संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि वह देश भर में ट्रेनों में दर्जनों चोरी की घटनाएं अंजाम दे चुका दीपक उर्फ आकाश राठी है। मूल रूप से झांसी के मोट इलाके का दीपक दिल्ली में रहकर करीब तीन साल से चोरी-छिनैती में लिप्त है। वह लंबी दूरी की राजधानी, प्रयागराज, दूरंतो एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनों के एसी कोच में ही चोरी करता रहा है। वह खुद महंगे ब्रांडेड कपडे़, जूते, घड़ियां पहने रहता है। चोरी के लिए एसी कोच में रिजर्वेशन कराता। फिर रात में जब लोग सो जाते तो यात्रियों के बर्थ के नीचे रखे बैग को खोलकर उससे गहने, नगदी, पर्स, मोबाइल जैसे कीमती सामान चुराकर वापस अपनी बर्थ पर चला जाता। अगले स्टेशन पर वह ट्रेन से उतर जाता। जब तक यात्रियों को चोरी का पता चलता था, चोर दूर निकल जाता। उसकी करतूतों में अब तक देश भर में एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं। भोपाल और ग्वालियर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की थी। मगर हर बार जेल से छूटने के बाद उसने फिर वीआईपी ट्रेनों में चोरी शुरू कर दी क्योंकि उसे चोरी और अय्याशी में मजा आता है।

अकेला रहकर करता हूं चोरी और मस्ती
-गिरफ्तार चोर दीपक राठी उर्फ आकाश ने दोटूक कहा कि उसके आगे-पीछे कोई नहीं है। न परिवार न दोस्त-रिश्तेदार। वह अकेला जिंदगी का मजा ले रहा है। एसी कोच में हाथ मारने के बाद वह दिल्ली समेत दूसरे महानगर जाकर हर तरह की मस्ती करता है। सिगरेट, शराब, लड़कियों का वह शौकीन है। यही वह करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें