फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में महिला को जलाकर मार डाला

Sat, 02 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यमुनापार के करछना इलाके में बृहस्पतविार रात एक महिला की घर के भीतर जलकर मौत हो गई। घटनास्थल देखने और सास के बयान से तो यह आत्मदाह का मामला लगा है लेकिन मायके वालों ने आरोप लगाया कि उसे दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जलाकर मार डाला गया। मायके वालों को किसी ग्रामीण ने फोन से खबर दी तो वे सुबह वहां पहुंच गए। सास के अलावा घर में कोई भी नहीं था इसलिए मायके वाले और भी सशंकित हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गधियांव गांव निवासी रामअभिलाष यादव ने बेटी संजू (24) का ब्याह तीन साल पहले निरिया गांव में संदीप यादव उर्फ छोटू के साथ किया था। चार माह पहले संजू ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम सूरज रखा गया है। संदीप मुंबई में काम करता है। उसकी पत्नी संजू यहां गांव में सास, जेठ, जेठानी और ननद के साथ रहती थी। बृहस्पतिवार रात कमरे के भीतर जलकर उसकी मौत हो गई। सुबह किसी ने फोन से सूचना दी तो मायके से भाई और पिता समेत कई लोग पहुंच गए। ससुराल में केवल सास ही चार माह के बच्चे सूरज के साथ थी। बाकी लोग नदारद थे। भाई वीरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही संजू को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पति समेत ससुराली उसे पीटते थे। अब उसे जलाकर मार डाला गया है। संजू की लाश घर के भीतर जली पड़ी थी। पुलिस नामजद केस लिख जांच कर रही है कि यह कत्ल है या खुदकुशी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें