फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ के झगड़े में बुजुर्ग महिला को मार डाला

Wed, 20 Jul 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कत्ल
विज्ञापन
हंडिया इलाके के खुटहना बनकट गांव में मंगलवार शाम मेड़ के झगड़े के बाद बुजुर्ग महिला को झोपड़ी के भीतर मार डाला गया। आरोप है कि गला घोंटकर निराशा देवी (65) का कत्ल करने के बाद दुश्मनों ने उसके भतीजे की झोपड़ी भी जला दी। हंगामा मचा तो पुलिस वहां पहुंची मगर आरोपी फरार हो गए थे। हालांकि दूसरे पक्ष ने कत्ल का आरोप झूठा करार दे दिया। पुलिस ने शव को चीरघर भेज दिया है। 
विज्ञापन


खुटहना बनकट गांव निवासी निराशा (65) के पति बैजनाथ का देहांत हो गया था। उसकी कोई संतान भी नहीं थी। वह खेत के बीच में झोपड़ी में गुजारा करती थी। मंगलवार को निराशा के भतीजे प्रभुनाथ का उसी बस्ती के राजेश से खेत में मेड़ बनाने को लेकर झगड़ा हो गया।

मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। उसी दौरान निराशा देवी अपनी झोपड़ी में मृत मिली। हल्ला मचा तो वहां भीड़ लग गई। हंगामा होने लगा। तभी प्रभुनाथ के भाई संगम की झोपड़ी में आग लगा दी गई। आरोप लगाया गया कि दुश्मनों ने ही निराशा देवी को गला घोंटकर मार डाला। फिर भतीजे संगम की झोपड़ी भी जला दी। खबर पाकर हंडिया थाने की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेजा। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें