अतीक और मुख्तार की पत्नियां भी इनामी सूची में
इनामी महिलाओं की सूची में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी का नाम भी शामिल है। शाइस्ता पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। वह वर्ष 2023 से फरार बताई जा रही है। वहीं, आफसा पर भी 50 हजार रुपये का इनाम है और वह वर्ष 2022 से पुलिस की पकड़ से बाहर है।
अतीक के भाई अशरफ की पत्नी रूबी उर्फ जैनब पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। वह वर्ष 2023 से फरार बताई जा रही है।
पति-पत्नी दोनों पर इनाम, फिर भी गिरफ्तारी नहीं
इनामी सूची में ऐसे मामले भी शामिल हैं, जिनमें पति और पत्नी दोनों पुलिस के लिए वांछित हैं। बाराबंकी के एक मामले में आरोपी महिला और उसके पति पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 के एक मामले में महिला और उसके पति पर 50-50 हजार रुपये का इनाम है।
वाराणसी के चेतगंज निवासी एक युवती पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। लखनऊ जोन में अयोध्या, सीतापुर, रायबरेली और बाराबंकी समेत कई जिलों की महिलाएं लंबे समय से फरार हैं। अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में हत्या समेत अलग-अलग मामलों में कई महिलाओं पर इनाम घोषित है। कुछ मामलों में एक साथ तीन से चार महिलाएं भी आरोपी हैं।