फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस नहर की पुलिया पर पलटी, दो दर्जन सवारियां घायल

Sat, 19 Sep 2015 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
होलागढ़ (इलाहाबाद)। प्रतापगढ़ के कमासिन से सवारियों को लेकर चली प्राइवेट बस होलागढ़ के टोड़ी का पूरा गांव में शारदा सहायक नहर की पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पुलिया से पलटने के बाद बीस फीट गहरे खाईं में जाकर रुकी। शुक्रवार सुबह हादसे के बाद खलबली मच गई। बस में फंसी सवारियों की चीख-पुकार सुनकर पांडेय का पूरा, पूरब नारा समेत आसपास के गांव के लोग पहुंचे। बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। लगभग दो दर्जन सवारियां हादसे में घायल थीं। होलागढ़ पुलिस घायलों को पीएचसी ले गई। जहां से पांच गंभीर को एसआरएन भेजा गया।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के कमासिन से एक प्राइवेट बस सिविल लाइंस के लिए चलती है। रोज की तरह ड्राइवर विद्या प्रसाद और कंडक्टर बस लेकर चले। बस में आसपास के गांव की लगभग 40 सवारियां बैठी थीं। बस टोड़ी का पूरा गांव में शारदा सहायक नहर की पुलिया से नीचे उतरते समय अनियंत्रित हो गई और 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। आसपास गांव के लोगों ने बस में फंसी सवारियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला।

हादसे में मंजू शुक्ला टोड़ी का पूरा, महेंद्र मिश्र वीरभानपुर, अंबुज तिवारी तिवारी महमदपुर, मुन्ना तिवारी कोर्रही, अश्वनी दुबे और उनकी पत्नी ज्ञांती देवी तिवारी महमदपुर और गुल्लू सरोज समेत लगभग दो दर्जन लगभग घायल हुए थे। अन्य सवारियों को मामूली चोट आई थी। सूचना पर एसओ होलागढ़ मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों के सहयोग से घायलों को पीएचसी होलागढ़ लाया गया। गंभीर रूप से घायल मंजू, महेंद्र, ज्ञांती को शहर के लिए रेफर कर दिया गया। चालक का कहना था कि हादसा स्टेयरिंग फेल होने के चलते हुआ। वहीं गांव के लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि बस में भूसे की तरह सवारियां भरी जाती हैं। ओवरलोड होने के चलते यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें