फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा रोड पर खून से लथपथ मिली युवती की लाश

Wed, 17 Aug 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। नैनी में रीवा राजमार्ग पर शियाट्स के पास मंगलवार रात लगभग साढ़े सात बजे सड़क किनारे बाइस वर्षीय युवती का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। उधर से गुजर रहे एक होमगार्ड की नजर पड़ी तो नैनी पुलिस को खबर दी। युवती के सिर में दायीं तरफ गहरा जख्म था। उसके पास मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त कर घरवालों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। रोते कलपते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस अज्ञात वाहन की टक्कर से युवती की मौत की बात कर रही है लेकिन युवती का मोबाइल, बैग गायब होने और पूरे शरीर में केवल एक जख्म होने से मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


नैनी में महेवा पश्चिम पट्टी के रहने वाले विजय द्विवेदी जारी बाजार में ढाबा चलाते हैं। उनकी बेटी पारुल द्विवेदी उर्फ शीलू (22) सिविल लाइंस में टीन का चादर बनाने वाली फर्म में कॉल अटैण्डर की नौकरी करती थी। रोजाना विक्रम या सिटी बस से आती-जाती थी। मंगलवार शाम वह ऑफिस से घर के लिए निकली थी। रात लगभग साढ़े सात बजे नए यमुना पुल के समीप रीवा रोड पर खून से लथपथ शव मिला। खबर पाकर घरवाले और नैनी पुलिस पहुंची। पारुल के सिर में दाहिनी तरफ जख्म होने से पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें