फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्रा की ट्रैक्टर ने ली जान

Thu, 27 Jul 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
यमुनापार के लालापुर इलाके में बुधवार सुबह साइकिल पर स्कूल जा रही हाईस्कूल की छात्रा पिंकी को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर घायल छात्रा को पुलिस अस्पताल ले गई, जहां उसकी सांसें थम गईं। छात्रा की मौत से उसके घर और गांव में कोहराम मच गया। लोगों ने थाना घेरकर हंगामा किया तो पुलिस ने केस लिखकर उन्हें शांत कराया। एसडीएम ने गांव जाकर परिजनों को भरोसा दिया कि उन्हें सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन


इछौरा गांव निवासी समयलाल की बेटी 16 वर्षीय पिंकी लालापुर स्थित श्री हरिशंकर पांडेय इंटरमीडिएट कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। बुधवार सुबह करीब सात बजे वह साइकिल पर स्कूल जा रही थी। घूरपुर-प्रतापपुर मार्ग पर चिंतापुर गांव स्थित पेट्रोल पंप निकट बालू लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। पिंकी के सिर पर गहरी चोट पहुंची। वह साइकिल से सड़क पर गिर गई। आसपास के लोग उधर दौडे़ तो ट्रैक्टर से उतरकर ड्राइवर पैदल खेतों की तरफ भाग गया। खबर पाकर लालापुर थाने की पुलिस ने आकर पिंकी को सीएचसी शंकरगढ़ पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पिंकी समयलाल के चार बेटे-बेटियों में तीसरे नंबर पर थी। उसके पिता और दो भाई रविशंकर और विजयशंकर मुंबई में नौकरी करते हैं। घटना की जानकारी पाकर परिवार के लोग और ग्रामीण वहां पहुंच गए।

लोगों ने लालापुर थाने जाकर हंगामा कर दिया। उन्होंने ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजा की मांग की। पुलिस ने मां रजनी की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक गणेशदत्त शुक्ला उर्फ बड़का और चालक शिवम के खिलाफ दुर्घटना और अवैध बालू खनन का केस लिखा। उनकी तलाश की जा रही है। एसडीएम बारा अर्पित गुप्ता और सीओ रत्नेश्वर सिंह ने इछौरा गांव जाकर परिजनों का दुख बांटा और दुर्घटना में मिलने वाली सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही एसडीओ ने खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास और राशन कार्ड भी दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें