फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वकील के मोबाइल पर भेजे अश्लील फोटो

Mon, 02 Nov 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर की एक महिला वकील के मोबाइल पर अंजान नंबर से अश्लील फोटोग्राफ आ रहा है। इतना ही नहीं वकील के मोबाइल पर कॉल कर युवक अश्लील बात कर रहा है। विरोध करने पर धमकी देता है। परेशान वकील ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर जार्जटाउन पुलिस रिपोर्ट लिखकर आरोपी की शिनाख्त में लगी है।
विज्ञापन


जार्जटाउन के तुलाराम बाग की रहने एक महिला हाईकोर्ट में वकील हैं। महिला वकील का आरोप है कि पिछले एक हफ्ते से एक अंजान युवक उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप से अश्लील फोटोग्राफ भेज रहा है। पहले तो वकील ने इसे नजरअंदाज करने का प्रयास किया। लेकिन जब कई बार ऐसा हुआ तो परेशान हो गई और उन्होंने विरोध किया।

इस पर युवक कॉल कर अश्लील बात क रता और विरोध पर धमकी देता। आखिरकार वकील ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी के आदेश पर जार्जटाउन पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ जार्जटाउन दीपक पांडेय ने बताया कि वकील को जिस नंबर से अश्लील फोटोग्राफ भेजे गए हैं। उसे ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें