फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांड के नाम पर बेची जा रही थी नकली जर्दा

Sun, 31 Jan 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुट्ठीगंज इलाके में ब्रांडेड जर्दा के नाम पर नकली जर्दा बेंची जा रही थी। इस सूचना पर संगन्धी स्नफकिंग प्राइवेट लिमिटेड (जगत जर्दा) के अफसरों ने मुट्ठीगंज इलाके में एक दुकान और गोदाम में छापा मारकर तीन सौ पेटी नकली जगत जर्दा बरामद किया गया। जिसे मुट्ठीगंज पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस आरोपी दुकानदार के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन

जगत जर्दा कंपनी के अफसरों को सूचना मिल रही थी कि मुट्ठीगंज का एक दुकानदार कैलाश नाथ केशरवानी अपने आवास और ऊंचामंडी स्थित कारखाने से जगत समेत कई ब्रांड का नकली जर्दा बनाकर बेच रहा है। इसकी शिकायत अदालत से की। अदालत ने मुट्ठीगंज पुलिस को आरोपी के खिलाफ सर्च वारंट जारी किया। जिसके बाद शनिवार को जगत कंपनी के प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह और मुट्ठीगंज पुलिस की देखरेख में कैलाश नाथ के आवास पर छापा मारा गया।
छापेमारी से इलाके में खलबली मच गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को जगत जर्दा की नकली तीन सौ पेटी बरामद हुई।  जिसे पुलिस ने सील कर दिया। इसके अलावा भी कई कंपनियों की नकली जर्दा बरामद हुई। एसओ मुट्ठीगंज इंद्रदेव ने बताया कि कॉपीराइट का मामला है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें