फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब हमलावर फोन पर बोला-हो गया काम

Tue, 08 Nov 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
एसिड अटैक
विज्ञापन
बहरिया के रामगढ़ कोठारी गांव में शनिवार रात तीन चचेरी बहनों पर तेजाब फेंकने वाले दो नकाबपोश लोगों के बारेे में अब तक रहस्य बना है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। तेजाब से झुलसी अस्पताल में भर्ती तीनों बहनों की हालात में अब सुधार हो रहा है। एक बहन ने बताया कि हमले के बाद नकाबपोश युवक ने किसी को फोन किया और बोला कि काम हो गया है। उसने किसी से फोन किया था? यह सवाल बना है। पुलिस छानबीन में लगी है।
विज्ञापन


रामगढ़ कोठारी गांव में रहने वाली चचेरी बहनें राधा (23), रेखा (22), श्रेया (15) शनिवार रात करीब साढे़ सात बजे तीनों बहन शौच के बाद घर लौट रहीं थी तभी रास्ते में बाइक सवार दो नकाबपोश व्यक्ति मिले। पीछे बैठे नकाबपोश ने उन तीनों पर बोतल से तेजाब फेंक दिया। चेहरे समेत शरीर पर तेजाब के छींटे पड़ने से वे तीनों झुलसकर चीखने लगीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अब उनकी हालत में सुधार है। राधी की दाहिनी आंख और श्रेया की बायीं आंख तेजाब हमले में प्रभावित हुई हैं। हमलावर कौन थे? उनकी क्या रंजिश थी? यह अब भी रहस्य बना है। लड़कियां और उनके परिजन भी ठोस तौर पर कुछ बता नहीं सके हैं। पड़ोसियों से उनकी अदावत है लेकिन हमले में उनकी भूमिका साफ नहीं हो सकी।

श्रेया ने बताया कि तेजाब फेंकने के बाद बाइक पर पीछे बैठे नकाबपोश ने किसी से फोन पर कहा था कि काम हो गया है। इसके बाद वे दोनों वहां से भागे थे। उधर, बहरिया पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल हासिल करने के साथ ही तीन युवकों को हिरासत में लिया है लेकिन उनके बारे में अभी कुछ बताया नहीं जा रहा है। सोमवार को इलाहाबाद कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजमनी पटेल ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनीष मिश्रा के साथ अस्पताल जाकर पीड़ित लड़कियों का हाल देखा और उनके परिजनों से बात की। उन्होेंने घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस की ढिलाई पर नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन


पिछले हमलों के बाद पुलिस-प्रशासन ने शहर में दुकानोें अवैध रूप से तेजाब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। दर्जनों दुकानों में छापेमारी कर तेजाब की बोतलों को सीज किया गया था। मुट्ठीगंज में भी एक फर्म में ताला लगाया गया था। मगर समय के साथ कार्रवाई बंद होने पर दुकानों में अवैध तेजाब की बिक्री फिर शुरू हो गई है। नतीजा यह कि तेजाब हमले में कमी नहीं आ रही है। बहरिया की घटना के बाद एसएसपी शलभ माथुर ने सभी थानेदारों को आदेश दिया है कि वे अपने इलाके के दुकानदारों को आगाह कर दे कि अवैध तेजाब बेचा तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें