फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बूथ में टीचर के ऐंठ लिए 10 हजार 

Tue, 10 May 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर युवकों ने सोमवार दिन में लाऊदर रोड स्थित एक एटीएम बूथ में जौनपुर से पत्नी का इलाज कराने आए शिक्षक को झांसा देकर दस हजार रुपये उड़ा दिए। युवकों ने एटीएम को हैंगकर यह कारगुजारी की। पुलिस भी पहुंची लेकिन उचक्के पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन


जौनपुर में महाराजगंज इलाके में रहने वाले शिक्षक राजेश कुमार ने अपनी पत्नी बिंदा देवी को इलाज की खातिर यहां लाऊदर रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया है। सोमवार दिन में वह कुछ दूर पर पीएनबी के एटीएम से पैसे निकालने गए। उन्होंने एटीएम बूथ के भीतर जाकर गार्ड गणेश प्रसाद यादव को कार्ड देकर दस हजार रुपये निकालने का आग्रह किया। गार्ड ने कार्ड लगाया तभी दो युवक अंदर आए। उन्होंने यह कहते हुए राजेश का कार्ड खींचकर बाहर निकाल दिया कि इससे पैसे नहीं निकल रहे। फिर अपना कार्ड लगाया। दस हजार रुपये निकाले और बाहर निकल बाइक पर बैठकर चले गए। तभी राजेश के मोबाइल पर दस हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। जबकि पैसे तो युवक लेकर गए थे। गार्ड समझ गया कि युवकों ने चालाकी से एटीएम हैंगकर राजेश के कार्ड के जरिए ही 10 हजार रुपये उड़ा दिए हैं। सौ नंबर पर सूचना देने पर जार्जटाउन थाने और 100 डॉयल की पुलिस टीम पहुंची और शिक्षक तथा गार्ड से पूछताछ की लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। पिछले दिनों ऐसी कई घटनाओं में शातिर युवक पकडे़ भी जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें