फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने बेटी संग तालाब में कूदकर की खुदकुशी

Thu, 24 Nov 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गंगा और घाघरा ही नहीं टोंस भी लोगों की नींद उड़ा रही है। नदी में फैला बाढ़ का पानी।
विज्ञापन
खीरी थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव में एक मां ने बेटी के साथ तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। पति से झगड़ा होने के बाद उसने मंगलवार रात आत्मघाती कदम उठाया। रात में जैसे तैसे मां, बेटी को तालाब से निकाला गया, मगर दोनों की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों ने इसे हादसा बताकर कोई कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया तो शव उन्हें सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


पाठक का पुरवा गांव निवासी गुलाब शुक्ला की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उन्होंने सीमा देवी (35) से दूसरा ब्याह किया था। सीमा पड़ोसी जिले रीवा में चाकघाट सोनौरी गांव की रहने वाली थी। उसने एक बेटी मनु को जन्म दिया जो अब सात साल की थी। कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच झड़प हो रही थी। मंगलवार रात भी किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। तैश में आकर सीमा सात वर्षीय बेटी मनु को लेकर घर से निकल गई।

कुछ देर बाद बचाओ-बचाओ की आवाज आई तो परिजन बाहर निकले। मां-बेटी घर के सामने तालाब में डूब रहीं थीं। परिजन दोनों को बचाने की कोशिश करने लगे। गांव वाले भी जुट गए। खीरी थाने की पुलिस भी खबर पाकर पहुंची। तालाबा से निकाल मां-बेटी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत बताया गया। बुधवार को दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष खीरी अमित मिश्रा ने बताया कि सीमा के पति गुलाब ने लिखकर दिया कि वह बेटी को बचाने में डूब गई। पंचनामा भरकर दोनों शव परिजनों के हवाले कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें