फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर कारोबारी को दिनदहाड़े लूटा, फायरिंग 

Fri, 12 Aug 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सिविल लाइंस में पत्थर गिरजाघर के पास बृहस्पतिवार दोपहर कार सवार युवकों ने एक शेयर कारोबारी को दिनदहाड़े लूट लिया। युवकों ने कारोबारी को पहले लात-घूंसों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। फिर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। लोग जुटने लगे तो बदमाश भाग निकले। सिविल लाइंस थाने से कुछ दूर पर हुई वारदात से इलाके में खलबली मच गई। पुलिस ने घायल को एसआरएन में भर्ती करा दिया है। तीन नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में केस लिखकर उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


मूलरूप से प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके के रहने वाले अब्दुल माबूद लूकरगंज इलाके में रहते हैं। कॉफी हाउस के पास एक प्रकाशन में नौकरी के साथ वह शेयर का कारोबार भी करते हैं। उनका आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह वह बाइक से सिविल लाइंस स्थित दफ्तर आ रहे थे। रास्ते में पत्थर गिरजाघर के पास स्विफ्ट डिजायर कार से आधा दर्जन युवक आए और ओवरटेक उनको रोक लिया। युवक कार से बाहर निकले और उनपर टूट पड़े।

असलहे की बंट और लात-घूंसों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। हमलावर जेब में पड़े 10 हजार रुपये, मोबाइल, सोने की चेन और घड़ी छीन ले गए। आसपास के लोग बीच बचाव के लिए दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। अब्दुल माबूद की तहरीर पर पुलिस लूकरगंज के ही तारिक, साजिद, आसिफ और अन्य के खिलाफ मुकदमा लिखकर उनकी तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी खुन्नस में हमले की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें