फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी ने एसएसपी दफ्तर में लाया ‘भूचाल’

Wed, 08 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर में मंगलवार सुबह मां-बेटी ने जमकर हंगामा काटा। एक सीओ की शिकायत करने पहुंची मां-बेटी एफआईआर का आदेश नहीं करने पर एसपी यमु़नापार से उलझ गई। महिला पुलिसकर्मी उन्हें एसपी दफ्तर से बाहर निकालने लगी तो मां-बेटी उनसे भी भिड़ गई। उग्र मां-बेटी को काबू करने में महिला सिपाहियों के पसीने छूट गए। तीन सिपाही जख्मी हो गए। सीओ महिला भटनागर को भी उन दोनों की बदसलूकी झेलनी पड़ी। कर्नलगंज तथा महिला थाने की पुलिस के साथ सीओ कर्नलगंज आए तब मां-बेटी को पकड़ा गया। महिला थाने में भी दोनों ने बखेड़ा किया। मुकदमा लिखकर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


झूंसी इलाके से मंगलवार सुबह मधु तिवारी बेटी दीपाली के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची। एसपी यमुनापार एके राय फरियादियों से मिल रहे थे। वे दोनों भी उनके सामने आई और आरोप लगाया कि पूर्व सीओ बैरहना ने जमीन के विवाद में जांच के नाम पर दफ्तर में बुलाकर बदसलूकी की थी। सीओ के खिलाफ कई बार शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं हुई। मां-बेटी एसपी यमुनापार को प्रार्थनापत्र देकर सीओ के खिलाफ एफआईआर की जिद पर अड़ गई। एसपी ने सीओ का मामला होने की वजह से अधिकार क्षेत्र से  बाहर का मसला बताकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की सलाह दी। मगर मां-बेटी एसपी दफ्तर में चीखने-चिल्लाने लगी। एसपी ने महिला सिपाहियों से मां-बेटी को बाहर करने को कहा तो वे दोनों सिपाहियों से भिड़ गई। दूसरे पुलिसवाले बचाव में आए तो उन्हें भी गालियां देते हुए हाथापाई करने लगीं। मां-बेटी को पकड़ने में दो महिला सिपाही और शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात सिपाही ओम प्रकाश जख्मी हो गए। दफ्तरों में मौजूद पुलिसकर्मी, वकील, तमाम फरियादी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें