फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस ने चौराहे पर युवती को कुचला

Mon, 12 Dec 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : allahabad
विज्ञापन
मेडिकल चौराहे पर रविवार शाम बेकाबू बस की चपेट में आने से 20 वर्षीय शिखा गुप्ता की मौत हो गई। वह मेडिकल कॉलेज में अपनी ननद से मिलने के बाद पैदल मलाकराज लौट रही थी तभी बस टक्कर मारकर भाग गई। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत बता दिया गया। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। जार्जटाउन थाना पुलिस रिपोर्ट लिख सीसीटीवी फुटेज के जरिए बस का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


कीडगंज के मलाकराज मुहल्ले में रहने वाले संजय गुप्ता की तीन बेटियों में दूसरे नंबर की शिखा (20) ने छह महीने पहले अपने ही मुहल्ले के रंजीत कनौजिया से प्रेम विवाह किया था। रंजीत ई-रिक्शा चलाता है। रविवार दोपहर शिखा मेडिकल कॉलेज परिसर में रहने वाली अपनी ननद सुमन से मिलने गई थी। शाम करीब छह बजे वहां से पैदल लौट रही थी तभी मेडिकल चौराहे पर निजी बस ने उसे जोरदार टक्कर मारी। शिखा सड़क पर गिरकर तड़पने लगी तो ड्राइवर बस लेकर सिविल लाइंस की तरफ भाग गया। खबर पाकर पुलिस पहुंची। गंभीर घायल शिखा को उठाकर एसआरएन अस्पताल ले जाया गया।

वहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस से जानकारी पाकर शिखा के पिता संजय गुप्ता समेत परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। कुछ देर बाद पति समेत ससुराली भी आ गए। पति रंजीत भी शिखा को खोकर सदमे में था। उधर, गुस्साए लोग चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा करने पर आमादा थे। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। दुर्घटना के बाद सिविल लाइंस की तरफ भागी बस की तलाश में जुटी पुलिस ने चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें