फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलेमसराय में बम मारकर स्कूल वैन ड्राइवर की हत्या

Thu, 09 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
धूमनगंज इलाके में सुलेमसराय बाजार के पीछे मंगलवार आधी रात स्कूल वैन के ड्राइवर विनोद भारतीय (50) को चाकू से हमले के बाद बम मार दिया गया। हमलावरों ने उसके भांजे को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। मरणासन्न विनोद को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर में उसकी मौत हो गई। भांजे को निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। धूमनगंज थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


सुलेमसराय में नई बाजार के पीछे रहने वाला विनोद भारतीय (50) एक इंटर कॉलेज की गाड़ी चलाता था। मंगलवार को उसका पुत्र रवि अपने फुफेरे भाई गोलू भारतीय (20) के साथ बाइक से मंझनपुर में शादी समारोह में शामिल होने गया था। आधी रात करीब साढ़े बारह बजे वे दोनों लौटकर आए। रवि बाइक खड़ी करने चला गया। सड़क पर खडे़ गोलू को कई लड़कों ने घेरकर मारपीट शुरू कर दी। उसके सीने के पास चाकू घोंप दिया। चीख-पुकार सुनकर घर में सो रहे विनोद की नींद खुली तो वह बाहर आकर गोलू को बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ गया। मगर उसे चाकू  मारकर लाठी से पीटने के बाद बम मार दिया गया। पीठ पर बम टकराने से विनोद को गहरी चोट पहुंची।

वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। शोर और बम धमाके से आसपास के लोग भी घरों से निकल आए। परिवार के लोगों ने चाकू से हमले में जख्मी गोलू को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जबकि बेसुध विनोद को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ देर तक जीवन-मौत के बीच जूझने के बाद विनोद ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में परिजनों और डॉक्टरों के बीच तीखी कहासुनी हो गई। किसी तरह स्थिति संभली। इस घटना में ननका, शिवम, गुड्डू और सनी के खिलाफ धूमनगंज थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गोलू से रंजिश के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। भांजे को बचाने की कोशिश में विनोद की जान चली गई। उसकी पत्नी मीरा देवी, बेटी राधा और बेटा रवि दिन भर रोते-कलपते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें