फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के अपहरण की अफवाह, दिन भर हुआ हंगामा

Thu, 29 Mar 2018 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
धूमनगंज के चौफटका स्थित स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा के अपहरण की खबर पर धूमनगंज से लेकर सिविल लाइंस तक दिन भर हंगामा हुआ। नाराज परिजनों ने पहले स्कूल और फिर थाने के बाहर हंगामा किया। उधर सूचना पर डायल 100 टीम ने काफी दूर तक पीछा कर कार सवार कथित अपहरणकर्ता को पकड़कर किशोरी को मुक्त कराया। लेकिन बाद में किशोरी ने खुद के अपहरण की बात से ही इंकार कर दिया। सूचना पर घरवाले सिविल लाइंस थाने पहुंचे लेकिन किशोरी ने उनके साथ जाने से इंकार कर दिया। बाद में उसे धूमनगंज थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन


धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर में रहने वाली किशोरी चौफटका स्थित एक स्कूल में 10वीं की छात्रा है। बुधवार को उसका सुबह 10.30 बजे से अंतिम पेपर था। करीब 1.30 बजे परीक्षा खत्म होने के बाद भी किशोरी घर नहीं पहुंची। परेशान घरवाले स्कूल पहुंचे तो वहां भी कुछ जानकारी नहीं मिली। इस पर अपहरण का आरोप लगाते हुए घरवालों ने हंगामा भी किया। सूचना पर धूमनगंज पुलिस पहुंची। खोजबीन के दौरान ही पुलिस को पता चला कि किशोरी को एक परिचित युवक के साथ कार से जाते हुए देखा गया है। इसी दौरान आरोपी युवक ने किशोरी के घरवालों को फोन कर बताया कि वह किशोरी के साथ सिविल लाइंस बस अड्डे के पास मौजूद है।

आरोप है कि किशोरी के भाई व अन्य परिचित वहां पहुंचे तो आरोपी किशोरी को लेकर कार समेत भागने लगा। सूचना डायल 100 पीआरवी 79 टीम को दी गई तो उसने कार का पीछा कर लिया। पीआरवी टीम ने आरोपी को लोकसेवा आयोग के पास दबोच लिया। इसके बाद किशोरी समेत उसे सिविल लाइंस थाने लाकर घरवालों को जानकारी दी गई। थाने में किशोरी ने जो बयान दिया, उससे कहानी पलट गई। उसने अपने अपहरण के आरोपों को गलत बताया। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि घटनास्थल धूमनगंज था, ऐसे में किशोरी और आरोपी को धूमनगंज थाने भेज दिया गया। उधर प्रभारी थाना धूमनगंज शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के परिवारवालों ने कोई तहरीर नहीं दी। वह कार्रवाई नहीं चाहत थे। ऐसे में किशोरी को उनके हवाले कर आरोपी को भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें