फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा रोड पर बेकाबू टैंकर ने ली मासूम की जान  

Mon, 11 Jul 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
महेवा खान चौराहे के पास रविवार दोपहर बाद सड़क किनारे दादी संग बैठे दस साल के मासूम को बेकाबू टैंकर ने रौंद दिया। बालक की वहीं  मौत हो गई। दादी भी टैंकर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके से भाग रहे टैंकर चालक को लोगों ने पकड़ कर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। वह नशे में धुत था। दुर्घटनास्थल पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में एग्रीकल्चर चौकी की पुलिस ने लोगों को शांत कराकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल महिला को एसआरएन में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

गोंडा जिले के कुछ बंजारा परिवार महेवा खान चौराहे के समीप रीवा रोड किनारे टेंट लगाकर रहते हैं। एक बंजारा परिवार का मोहम्मद अरशद उर्फ राजा अपनी दादी 50 हबीबुनिशां के साथ सड़क किनारे बैठा था। करीब पौने चार बजे जारी की तरफ से तेज गति में आ रहे बेकाबू टैंकर ने सड़क किनारे बैठे मासूम राजा को रौंद दिया। बालक की वहीं मौत हो गई। उसकी दादी हबीबुनिशां गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने भाग रहे टैंकर को घेरकर चालक को दबोच लिया।   वह नशे में धुत था। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर आकर पुलिस ने चालक को भीड़ के कब्जे से हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। बालक की मौत से नाराज लोगों ने हंगामा शुरू किया तो पुलिस ने किसी तरह उन्हें मनाया। घायल दादी को भी अस्पताल ले जाया गया। राजा का कुनबा ढोलक बनाकर गांव-गांव बेचता है। हादसे के वक्त राजा का पिता ढोलक बेचने निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें