फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर बलात्कार

Mon, 01 Dec 2014 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का उसके ही घर से रविवार रात अपहरण कर लिया गया। गांव के ही एक दबंग युवक  किशोरी के घर में घुसकर उसे उठा ले गया। उसने अपने घर पर किशोरी के साथ दो बार बलात्कार किया। सोमवार सुबह वह अपने घर के बाहर कुंडी लगाकर कहीं चला गया। किशोरी ने शोर मचाया तो पास ही रहने वाले युवक के रिश्तेदार आए और दरवाजा खोला।
विज्ञापन


किशोर ने आपबीती परिवार वालों को सुनाई तो वह फूलपुर थाने पहुंच गए और तहरीर दी। देर रात तक न तो रिपोर्ट दर्ज की गई थी, न ही किशोरी को मेडिकल के लिए भेज गया गया था।
17 वर्षीय किशोरी के पिता ने गांव की आबादी से कुछ दूरी पर घर बनवा रखा है। पहली मंजिल पर किशोरी अकेली सो रही थी। आरोप है कि गांव का ही युवक सीढ़ी लगाकर पहली मंजिल पर पहुंच गया। उसने किशोरी को अकेला पाकर मफलर से उसका मुंह बांध दिया। कहा कि चिल्लाने की कोशिश की तो वह उसे छत से फेंक देगा। इसके बाद किशोरी का हाथ-पांव रस्सी से बांधकर युवक उसे कंधे पर उठाकर सीढ़ी से उतरा और अपने घर ले गया।
विज्ञापन


घर पर भी उसने किशोरी को बांधकर रखा था। वह सोमवार को घर से जाने से पहले भी उसको धमकाकर गया था। किशोरी काफी देर तक तो चुप रही लेकिन जब यह पक्का हो गया कि युवक आसपास नहीं है तो उसने शोर मचाया। युवक के रिश्तेदार ही उसे खोलकर घर के पास तक ले गए। किशोरी को पुलिस ने पूरे दिन थाने पर ही बैठाए रखा था। आरोपी युवक गांव छोड़कर भाग गया है। एसओ फूलपुर रमेंद्र सिंह का कहना है कि वह फाफामऊ ड्यूटी पर गए थे। मामले की जानकारी मिली है। जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें