फाफामऊ रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक आरएएफ जवान का दो टुकड़ों में शव मिलने के बाद खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंचनामा में उम्र गलत लिखने पर डॉक्टरों और जीआरपी प्रयाग प्रभारी के बीच कहासुनी हो गई। जिसके चलते डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी होने के बाद आरएएफ के अफसर पहुंच गए। किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत कराया गया।
उन्नाव में देऊली का ब्रजेश कुमार मिश्र (35) आरएएफ जवान था। उसकी तैनाती इन दिनों 101 बटालियन फाफाममऊ शांतिपुरम में थी। मंगलवार सुबह फाफामऊ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर उसकी दो टुकड़ों में लाश मिली। शव मिलने की सूचना पर फाफामऊ चौकी प्रभारी पहुंचे। सूचना पाकर जीआरपी प्रयाग भी पहुंची। शिनाख्त के बाद आरएएफ अफसरों को घटना की जानकारी दी गई।
पंचनामा के समय जीआरपी ने उसकी उम्र 24 वर्ष लिख दिया। यह देखकर पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। जीआरपी प्रभारी प्रयाग दीन दयाल उपाध्याय और डॉक्टरों के बीच कहासुनी हुई। जिसके चलते डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रोक दिया। हंगामा भी हुआ। अफसरों तक बात पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। वहीं घटना के बारे में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं था। आरएएफ जवान की मौत ने पुलिस को उलझा दिया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है। अब पोस्टमार्टम आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।
हनुमानगंज के मलखानपुर गांव में एक महिला को उसके पड़ोसियों सूर्यकांत,रविकांत समेत अन्य लोगों ने घर में घुसकर मारा पीटा और बदसलूकी किया। महिला के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। महिला का आरोप है कि हमलावर घर से नगदी और जेवर भी लूट ले गए हैं।