फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अतीक के शूटर के रिश्तेदार समेत तीन गिरफ्तार, एक करोड़ की स्मैक बरामद

Wed, 18 Nov 2026 12:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर में अपराध और नशे का गठजोड़ एक बार फिर सामने आया है। नीरज वाल्मीकि हत्याकांड में जेल जा चुका आरोपी अब करोड़ों की स्मैक के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के कब्जे से 515 ग्राम स्मैक बरामद की है।
विज्ञापन
arrest - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फाफामऊ पुलिस और गंगानगर जोन की सर्विलांस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 515 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.03 करोड़ रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में माफिया अतीक अहमद के शूटर अख्तर का रिश्तेदार सनाउल्लाह उर्फ रानू भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रयागराज से लेकर गाजियाबाद समेत कई शहरों में नशे का नेटवर्क चला रहे थे।

विज्ञापन


डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मलाक हरहर स्थित एक कार्यालय के पास स्मैक की बड़ी खेप लेकर आने वाले हैं। इस पर पुलिस और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुराना कटरा निवासी सनाउल्लाह उर्फ रानू, मनोज बारी और धूमनगंज के हरवारा निवासी मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्मैक की खेप धूमनगंज के ताड़बाग इलाके से लाई जाती थी। बरामद खेप को गाजियाबाद भेजने की तैयारी थी। आरोपियों ने पूछताछ में लकी नाम के व्यक्ति का भी नाम लिया है। उसे एक दिन पहले ही कैंट पुलिस ने 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

वहीं, दो दिन पहले धूमनगंज के ताड़बाग में पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने भी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया था। पुलिस अब इन सभी मामलों के बीच संभावित कड़ियों और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

नीरज वाल्मीकि हत्याकांड में जेल जा चुका है रानू

पुलिस के मुताबिक, सनाउल्लाह उर्फ रानू वर्ष 2018 में कैंट क्षेत्र में हुए नीरज वाल्मीकि हत्याकांड में जेल जा चुका है। नीरज वाल्मीकि छोटा राजन गिरोह का शूटर था। दुर्गा पूजा पंडाल के भीतर उसकी बम और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के अनुसार, मनोज बारी पर आठ और रानू पर 15 प्राथमिकी दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ दो बार गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। दोनों कर्नलगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर बताए गए हैं। दो हिस्ट्रीशीटरों के नशे के कारोबार में शामिल होने के खुलासे ने पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें