फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ पुलिस नहीं आई तो आरोपी युवक को छोड़ा

Thu, 28 Jul 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुलिस के नहीं आने पर नवाबगंज पुलिस ने पकड़े गए युवक को रिहा कर दिया। युवक को निजी मुचलके पर छोड़ा गया है। पुलिस से युवक ने कहा कि जब भी पुलिस पूछताछ के लिए बुलाएगी, वह थाने आ जाएगा। हालांकि मंगलवार को युवक के पकड़े जाने के बाद पिथौरागढ़ पुलिस को सूचना दी गई थी लेकिन वहां की पुलिस पूछताछ करने नहीं पहुंची। आरोपी युवक के खाते में पिथौरागढ़ के एक शख्स के खाते से रकम ट्रांसफर हुई थी। आरोप है कि यह रकम ठगी कर ट्रांसफर की गई। 
विज्ञापन


14 जुलाई को उत्तराखंड में एसबीआई शाखा गंगोलीघाट पिथौरागढ के खाताधारक लक्ष्मी नारायण के खाते से 1लाख 35 हजार रुपये तीन खातों में ट्रांसफर किए गए थे। इनमें एक खाताधारक नवाबगंज में कटरा कौड़िहार गांव का मनोज कुमार है। मनोज का खाता नवाबगंज में एसबीआई शाखा कौड़िहार में है। लक्ष्मीनारायण ने मामले की शिकायत गंगोलीघाट शाखा में की तो वहां के बैंक मैनेजर ने कौड़िहार शाखा के मैनेजर से संपर्क कर मनोज का खाता बंद करवा दिया, लेकिन खाता बंद होने से पहले मनोज ने दिल्ली में दो एटीएम से लगभग 40 रुपये निकाल लिए।

मंगलवार को मनोज खाता बंद होने के बारे में पूछताछ करने कौड़िहार शाखा पहुंचा तो बैंक मैनेजर ने नवाबगंज पुलिस को बुलाकर मनोज को सौंप दिया। एसबीआई शाखा कौड़िहार के मैनेजर प्रशांत उपाध्याय ने बताया कि मनोज ने दिल्ली के दो एटीएम बूथ से 40 हजार रुपये निकाल लिए थे। जिसके बाद गंगोलीघाट शाखा के मैनेजर की शिकायत पर उसका खाता बंद कर दिया गया था। एसओ नवाबगंज दीपक पांडेय ने बताया कि इस मामले की जानकारी पिथौरागढ़ पुलिस को दी गई, लेकिन वहां की पुलिस टीम नहीं आई तो पकड़े गए मनोज को बुधवार सुबह निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें