फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोचन गैंग के शूटरों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Sun, 13 May 2018 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
फेसबुक पर ‘लोचन शूटर’ के नाम से सक्रिय लड़कों का एक ग्रुप पुलिस के निशाने पर है। अधिवक्ता हत्याकांड में इस गैंग के कुछ लड़कों का नाम आया तो पुलिस ने दो को उठा लिया। उनसे लंबी पूछताछ के बाद फिलहाल उन्हें तो छोड़ दिया गया है, लेकिन डीपी में दिख रहे नौ अन्य लड़कों की तलाश की जा रही है। गैंग ने फेसबुक पर खुद को शूटर घोषित करते हुए तमाम लड़कों को जोड़ा है। जांच में लगे अधिकारियों का कहना है कि एक लड़के का हुलिया कातिल से मिल रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को शनिवार की सुबह फेसबुक पर लोचन ‘शूटर’ प्रोफाइल का पता चला। इस प्रोफाइल की डीपी में 11 लड़के दिख रहे थे। सबसे बाएं हाथ पर खड़े लड़के पर कुछ वकीलों ने शक जाहिर किया था कि कातिल से उसका हुलिया और चेहरा मिल रहा है। क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीमों ने कुछ ही घंटों में फोटो में खड़े 11 लड़कों में से दो को उठा लिया। उनसे लंबी पूछताछ हुई। उन्हें देर शाम इस शर्त पर छोड़ा गया कि वे बाकी लड़कों का मोबाइल नंबर और पता बताएंगे। उन लोगों ने कुछ लड़कों के नंबर बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कुछ वकीलों ने फेसबुक की इस प्रोफाइल की शिकायत की थी। उसके आधार पर दो लड़कों को उठाया गया। जिस लड़के पर सबसे ज्यादा शक जताया जा रहा है, वह अभी नहीं मिल पाया है। उसकी तलाश की जा रही है। जिन लड़कों की फोटो उसमें दिख रही है। सभी को उठाया जाएगा। उनसे पूछताछ की जाएगी।

अधिवक्ता हत्याकांड में शूटरों ने काली पल्सर से घटना को अंजाम दिया था। लक्ष्मी टाकीज चौराहे पर उनकी लोकेशन मिली, उसके बाद वह भाग निकले थे। जांच में लगे पुलिस अधिकारियों ने हाल में चोरी हुई काली पल्सर के बारे में जानकारी इकट्ठी करनी शुरू कर दी है। दरअसल इस तरह की वारदातों में शूटर या अपराधी चोरी की ही गाड़ियों का प्रयोग करते हैं। इस मामले में भी यही माना जा रहा है कि बदमाशों ने चोरी की पल्सर गाड़ी का प्रयोग किया है। इस बाबात इलाहाबाद. कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, भदोही, मिर्जापुर और जौनपुर आदि जिलों से भी हाल में चोरी की काली पल्सर के बारे में जानकारी इकट्ठी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें