फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंट व्यापारी के घर 15 लाख की चोरी

Sat, 21 Apr 2018 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
CRIME
विज्ञापन
कर्नलगंज के एलनगंज में रहने वाले एक पेंट व्यापारी के घर से चोरों ने करीब 15 लाख का माल उड़ा दिया। इसमें 50 हजार नकदी भी शामिल है। व्यापारी घर में ताला बंद कर झारखंड गए थे। पड़ोस में रहने वाले भाई ने चोरी की सूचना दी तो वह शुक्रवार को घर पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी हुई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एलनगंज में रहने वाले वीरेंद्र अग्रवाल व्यापारी हैं। वह पेंट का कारोबार करते हैं। परिवार में पत्नी संध्या और बेटा मयंक है। बेटा इन दिनों गुड़गांव में एक कार कंपनी में कार्यरत है। इन दिनों बेटे की शादी की बात चल रही थी। इसी सिलसिले में वीरेंद्र पत्नी को लेकर 17 अप्रैल को झारखंड चले गए। घर में ताला बंद था। बृहस्पतिवार को पड़ोस में ही रहने वाले भाई ने घर का ताला टूटा देखा तो वीरेंद्र को सूचना दी। इसके बाद वीरेंद्र शुक्रवार को घर पहुंचे। भीतर जाकर देखा तो आलमारी खुली थी। साथ ही पूरा सामान बिखरा था। वीरेंद्र ने बताया कि चोर 50 हजार नकद और करीब 15 लाख रुपये के गहने उठा ले गए। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पता चला कि चोर बरामदे में लगी खिड़की काटकर भागे। पुलिस को आशंका है कि चोरों को आसपास स्थित घरों में रहने वालों के जागने की आहट मिल गई होगी। यही वजह रही कि वह पीछे की ओर से भागे। इंस्पेक्टर कर्नलगंज सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, वीरेंद्र ने बताया कि चोर जो गहने ले गए, उनमें पत्नी संध्या के साथ ही होने वाली बहू के भी गहने शामिल हैं। दरअसल बेटे की शादी की बात लगभग तय है, ऐसे में घर में तैयारियां भी चल रही थीं। इसी के तहत गहने बनवाए गए थे। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें