फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीवां चौकी के सामने से फरार हुए थे लुटेरे

Wed, 01 Mar 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
वारदात
विज्ञापन
प्रीतम नगर कॉलोनी में सोमवार दोपहर श्री दुर्गेश्वरी ज्वेलरी शोरूम में लूटपाट के बाद दो बाइक पर भागे चार नकाबपोश लुटेरे नीवां चौकी के सामने से रम्मन की पूरा की तरफ फरार हुए थे। पुलिस ने रास्ते में लगे कई और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो यह पता चला। सात संदिग्ध बदमाशों को उठाया गया है।
विज्ञापन


श्री दुर्गेश्वरी शोरूम पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे दो बाइक पर चार बदमाश पहुंचे थे। तीन बदमाशों ने शोरूम में घुसकर मालिक ऋषभ रस्तोगी और कर्मचारी सुनील को पिस्टल सटाकर तिजोरी से गहने भरने लगे। हालांकि तभी फुटवियर दुकान के मालिक बाबूजी ने बाहर से देखा तो दूसरे दुकानदार जुटने लगे। इस पर बदमाश हड़बड़ी में निकलकर फरार हो गए। बदमाशों ने करीब तीन लाख रुपये के गहने लूटे हैं। धूमनगंज थाने की पुलिस ने केस लिखकर क्राइम ब्रांच के साथ छानबीन शुरू की।

सीओ डीपी तिवारी ने बताया कि शोरूम से आगे रास्ते के दोनों तरफ कुछ दुकानों और मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि दो बाइक सवार चारो नकाबपोश बदमाश नीवां चौकी के सामने से होकर रम्मन का पूरा की तरफ गए। फिर एक गली में घुसकर निकल गए। ऐसे में पुलिस नीवां और आसपास के इलाके के अपराधियों की टोह में लगी है। सीसीटीवी फुटेज से फोटो की प्रिंट लेकर मुखबिरों को बांटा गया है ताकि वे कद-काठी से ही कुछ सुराग दे सकें। पुलिस ने मंगलवार रात तक उस कद और काठी के सात संदिग्ध अपराधियों को उठया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


किसी व्यक्ति ने मंगलवार सुबह खुद को सीजेेएम इलाहाबाद बताते हुए अतरसुइया थाना प्रभारी केके यादव को फोन किया और कहा कि उनका कुछ काम करना है। इंस्पेक्टर ने कहा कि जो आदेश देंगे किया जाएगा। इसके बाद फोन कट गया मगर इंस्पेक्टर को शक हुआ कि सीजेेएम तो ऐसे कभी थानेदारों को फोन करते नहीं। इंस्पेक्टर ने अफसरों को बताया तो सीजेएम से तस्दीक की गई। पता चला कि उन्होंने इंस्पेक्टर को फोन नहीं किया था। इससे साफ हो गया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने सीजेेएम का नाम लिया था ताकि उसका काम इंस्पेक्टर कर दें। मोबाइल नंबर के आधार पर केस लिखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें