फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पार्षद पति को दौड़ाकर मारी गोली, घायल

Sat, 21 Jul 2018 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सोरांव थाना क्षेत्र के फाफामऊ में शुक्रवार को पूर्व पार्षद पति को दौड़ाकर गोलियां मारी गईं। गोली लगने से घायल पार्षद पति नाले में छिप गया जिस पर हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन


राजेश उर्फ बादल मूल रूप से शिवकुटी के चिल्ला का रहने वाला है। उसकी पत्नी रेखा पार्षद भी रह चुकी है। पिछले कुछ दिनों से वह सोरांव के फाफामऊ स्थित गंगानगर में रहने लगा था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात 8.30 बजे के करीब वह लखनऊ रोड पर स्थित दुकान पर मुर्गा लेने पहुंचा। वह पैदल ही पहुंचा था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे पांच हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। वह जान बचाने के लिए भागा तो बदमाशों ने उसे दौड़ाकर गोलियां दागीं। इस दौरान दो गोलियां उसके पेट में लगीं। लहूलुहान हालत में राजेश खुद को बचाने के लिए नाले में छिप गया।

उधर फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेश को फाफामऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पर पूर्व पार्षद पत्नी रेखा भी पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस की मानें तो राजेश पर सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें एक मुकदमा चौकी इंचार्ज पर हमला करने का भी है। इससे पहले चार मई को शिवकुटी में भी उस पर जानलेवा हमला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें