फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास ने बहू को चिमटे से दागा

Sun, 17 May 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनी(ब्यूरो)। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक न मिलने पर सास ने अपने बेटे के साथ मिलकर बहू को चिमटे से हाथ में दाग दिया। मामले की जानकारी युवती ने अपने मायके वालों को दी तो मायके पक्ष की ओर से नैनी थाने में सास और पति के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामला नैनी थाने के महेवा पश्चिम पट्टी गंाव का है।
विज्ञापन


नैनी महेवा पश्चिम पट्टी की रहने वाली खुशबू पुत्री स्व. राम बाबू यादव की शादी नौ साल पहले दुबराजपुर के रहने वाले स्व. विजय बहादुर यादव के बेटे राजेश यादव के साथ हुई थी। खुशबू का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल के सभी लोग मिलकर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। खुशबू के अनुसार पहले भी कई बार उसके घरवालों से पैसों की मांग किया गया था। जिसके बाद मायके वालों ने पैसे पहुंचाए थे।

उसने बताया कि वह नौ मई को अपने भाई की शादी में गई हुई थी। शनिवार को जब वह अपने अपने भाई के साथ ससुराल लौटी तो सास किचन में खाना बना रही थी। खुशबू के दरवाजे पर पहुंचते ही सास सावित्री ने उसके भाई को दरवाजे पर ही रोक दिया और खुशबू को अन्दर आने दिया। भाई वहीं से वापस अपने घर चला गया। वह अन्दर गई तो सास और पति राजेश ने उससे दहेज के दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। जिस पर खुशबू चुपचाप खड़ी रही। कुछ न बोलने पर दोनों ने मिलकर उसे पहले मारा पीटा और उसके बाद गरम चिमटे से उसके हाथाें पर जला दिया। मामले की जानकारी खुशबू ने अपने मायके वालों को दे दी। जिसके बाद खुशबू ने नैनी थाने में सास और पति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें