फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्जिया मंदिर में बिरयानी और शराब पर बवाल

Sun, 17 May 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को गर्जिया मंदिर परिसर में बिरयानी खाने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद के छह युवकों की जमकर पिटाई की। इसके बाद उन्होंने युवकों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सभी का 81 पुलिस एक्ट में चालान करने के साथ ही कार को सीज कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान पुल के नीचे अजीम पुत्र अनीस, कामरान अली पुत्र रहमत अली, सलीम पुत्र असलम, मौ. मौसिन पुत्र जहिर, मौ. आमिर पुत्र अलीम, आरिफ पुत्र जाहिर निवासी असालतपुरा थाना गलशहीद मुरादाबाद बिरयानी और शराब पी रहे थे। इससे गुस्साए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सभी की जमकर पीटाई कर दी। इसके बाद उन्होंने सभी को गर्जिया चौकी इंचार्ज हरीश पुरी को सौंप दिया।

उन्होंने बताया कि सभी युवकों का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया है। साथ ही इनोवा कार (यूके18/ 2317) को कागजात नहीं होने पर सीज कर दिया। एबीवीपी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट ने कहा किसी भी धार्मिक स्थल पर अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


बाहरी लोग बिगाड़ रहे है मंदिर की फिजा
आस्था के केंद्र गर्जिया मंदिर को बाहरी लोगों ने सैरसपाटा का अड्डा तो बनाया ही था। अब यहां खुलेआम मांस और शराब का भी सेवन हो रहा है। बाहर से आए लोगों ने इसे पिकनिक का अड्डा बना लिया है। चार साल बाद गर्जिया मंदिर आए मुरादाबाद के भक्त तो यहां की वर्तमान स्थिति देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें