फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख के गहने और नगदी समेत चोर बंदी

Sat, 23 Apr 2016 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रेलवे पुलिस ने जंक्शन के प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर बैग में चोरी के दस लाख रुपये कीमत के गहने और एक लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। उसने यह बैग छह महीने पहले ट्रेन के एसी बैग से चुराया था। एक बदमाश पुलिस घेराबंदी के दौरान भाग गया। पुलिस ने गहने और नगद बरामदगी के बारे में उस पीड़ित महिला को सूचना दे दी है जिसने जीआरपी थाने में चोरी का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


एसपी रेलवे केपी सिंह के आदेश पर जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह उपनिरीक्षक कैलाशपति सिंह के साथ प्लेटफार्म नंबर चार पर चेकिंग कर रहे थे तभी खबर मिली कि टायलेट के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर खड़े हैं। इस सूचना पर रेलवे पुलिस ने वहां घेराबंदी की तो एक व्यक्ति पटरी पर कूदकर भाग गया जबकि दूसरे शख्स को दबोच लिया गया। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में सोने के आभूषण और एक लाख रुपये नगद मिले।

पकडे़ गए व्यक्ति ने अपना नाम हैदर अब्बास और पता इलाहाबाद में हजरतगंज दरियाबाद अतरसुइया बताया। उसने अपने फरार साथी का नाम शेरा उर्फ सिकंदर निवासी दरियाबाद बताया। हैदर ने कुबूला कि यह बैग उसने पिछले साल 26 नवंबर को हरिद्वार एक्सप्रेस की एसी बोगी से चोरी किया था जिसमें ढेर सारी सोने की कीलें थीं। उन कीलों को गलाकर उसने गहने बनवा लिए थे। अभी भी 224 सोने की कीलें बची थीं। इंस्पेक्टर मनोज सिंह के मुताबिक, हैदर और शेरा ट्रेनों में यात्रियों के बैग-अटैची चोरी की कई घटनाएं अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें