फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से विवाहिता की मौत

Tue, 05 Jul 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
साधना (फाइल फाेटां) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
नए यमुना पुल पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय साधना केसरवानी की जान चली गई। जबकि उसका पति शिवशंकर उर्फ राजू केसरवानी (30) और उनके दो मासूम बच्चे बाल-बाल बच गए। उनको मामूली चोटें आई हैं। साधना की ससुराल नई बाजार और मायका बोंगवा गली नैनी बाजार में है। उसका पति फल कारोबारी है। पति-पत्नी अपने  दोनों मासूम बच्चों संग शहर के सोहबतिया बाग से रविवार देर रात लौट रहे थे। साधना पति संग बाइक पर पीछे बैठी थी।
विज्ञापन


इस बीच नए पुल पर रेलवे क्रासिंग के नजदीक एक ट्रक चालक ने तेजी से निकलने के प्रयास में बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे साधना ट्रक के सामने जा गिरी और ट्रक चालक उसे कुचलता निकल गया। वहीं पति व दो मासूम बच्चे दूसरी तरफ डिवाइडर पर जा गिरे। जिससे वे बाल-बाल बच गए। राहगीरों ने तत्काल सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर कीडगंज पुलिस पहुंच गई। सड़क पर खून से लथपथ पड़ी साधना को आनन-फानन में एंबुलेंस से शहर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं उसके पति और दोनों बच्चों को पुलिस ने तत्काल उपचार मुहैया कराया। इसके बाद दोनों के परिजन को इसकी सूचना दी। परिजन भी हादसे की सूचना पाकर दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें