फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : नाव से उतरने के दौरान पैर फिसलने से संगम में डूबा युवक, महाराष्ट्र से आया था परिवार

Mon, 16 Nov 2026 02:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगम स्नान की आस्था परिवार के लिए गहरे दुख में बदल गई। महाराष्ट्र से पांच बच्चों समेत 21 लोगों के साथ प्रयागराज आए 45 वर्षीय दामाजी महादेव पाखमोड़े स्नान के दौरान डूब गए। उनकी तलाश में गोताखोर जुटे हैं।
विज्ञापन
संगम में युवक डूबा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम में स्नान के दौरान महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले का रहने वाला 45 वर्षीय दामाजी महादेव पाखमोड़े डूब गया। सोमवार सुबह करीब छह बजे हुए हादसे के बाद से उसकी तलाश की जा रही है। दारागंज थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम खोजबीन में जुटी है।

परिजनों के मुताबिक, दामाजी परिवार के 21 सदस्यों के साथ ट्रैवलर से मैहर होते हुए रविवार रात करीब 8:30 बजे प्रयागराज पहुंचे थे। इनमें पांच बच्चे भी शामिल थे। सभी एक होटल में ठहरे थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे नाव से संगम स्नान के लिए पहुंचे।

परिजनों का कहना है कि नाविक ने सभी को जल्दी-जल्दी स्नान करने के लिए कहा। इसी दौरान नाव से उतरते समय दामाजी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल जल पुलिस को सूचना दी। हालांकि, उनका आरोप है कि तलाश शुरू करने में देरी हुई।

परिवार के 21 सदस्यों में ज्यादातर पहली बार संगम स्नान के लिए प्रयागराज आए थे। हादसे के बाद पत्नी मनीषा, मोहित और परी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन संगम तट पर उनकी तलाश पूरी होने की उम्मीद में बैठे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नए यमुना पुल से युवक ने लगाई छलांग

यमुना पुल से कूदने के बाद युवक का भाई बिलखते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
नए यमुना ब्रिज सो सोमवार को करीब 10 बजे एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक की पहचान जसरा ब्लॉक के कांटी गांव निवासी बृजेश यादव के रूप में की गई। नदी में कूदने के बाद पुल पर लोगों की भीड़ लग गई। नैनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराई गई, लेकिन काफी देर बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें